
02 June 2025 – Daily Current Affairs in Hindi
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 01 जून 2025 को एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष से भेंट की है, इसके अध्यक्ष हैं? – मासातो कांडा
- प्रतिवर्ष किस तारीख को तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया जाता है? – 02 June
- भारत की शहरी आबादी किस वर्ष तक 600 मिलियन से अधिक होने की उम्मीद है? – वर्ष 2035
- हाल ही में आयुष मंत्री द्वारा शुरु किए गए ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ का मुख्य उद्देश्य क्या है? – आयुष प्रणालियों को भ्रामक विज्ञापनों से सुरक्षित रखना।
- हाल ही में भारत सरकार द्वारा किस मौसम पूर्वानुमान प्रणाली का शुभारंभ किया गया है? – भारत पूर्वानुमान प्रणाली (Bharat Forecasting System – BFS)
- हाल ही में किस राज्य ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 100% साक्षरता हासिल की है? – गोवा (Goa)
- हाल ही में कौन 100% बिजली मांग को सौर ऊर्जा से पूरा करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है? – दीव (दीव, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का हिस्सा है।)
- हाल ही में किस देश में 46वां आसियान शिखर सम्मेलन 2025 आयोजित किया गया? – मलेशिया